डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला समेत दो गिरफ्तार
कोलकाता। डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को कथित रूप से ठगने के आरोप में कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर शनिवार को इन दोनों लोगों को पकड़ा।
ये भी पढ़ें:-साल 2022 की विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए विशेष स्थान बनाया : PM मोदी
युवक ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि वह इस ऐप पर एक महिला से मिला था, जो उसे ब्लैकमेल कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो यह ऐप चला रहे थे। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें:-COVID-19: भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 227 नए मामले, दो मरीज की मौत
