बरेली: ‘हैलो…कंट्रोल रूम, मुझे जेल जाना है’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लेखपाल के शराबी बेटे ने देर रात शराब पीकर जमकर हंगामा किया। उसने डीएम कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा की वह जेल जाना चाहता है। उसने कई बार डीएम कंट्रोल रूम में फोन किया तो पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना …

बरेली,अमृत विचार। लेखपाल के शराबी बेटे ने देर रात शराब पीकर जमकर हंगामा किया। उसने डीएम कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा की वह जेल जाना चाहता है। उसने कई बार डीएम कंट्रोल रूम में फोन किया तो पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना और वह पुलिस की गाड़ी में जाकर बैठ गया। इससे घंटों तक हंगामा मचा रहा।

बारादरी के गोपाल नगर निवासी एक लेखपाल का बेटा शराबी है। उसका शुक्रवार की रात पिता से विवाद हो गया। इसके बाद लड़के ने शराब पीकर डीएम कंट्रोल रूम में फोन करके कहा की वह जेल जाना चाहाता है। कई बार फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़के को समझाने का प्रयास किया। कुछ समझने की जगह वह पुलिस जीप में बैठ गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई और हवालात में बंद कर दिया। सुबह जब युवक का नशा उतरा तो उसने पुलिस से माफी मांगी इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

संबंधित समाचार