बलिया: बेकाबू ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। एक बेकाबू ट्रक ने स्कूल से लौट रहे शिक्षक की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार रसड़ा के मोतिरा निवासी अंजनी गुप्ता (45) पुत्र जयनारायण गुप्ता की तैनाती शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के जूनियर हाईस्कूल मंगलपुरा पर बतौर सहायक अध्यापक थी। अंजनी गुप्ता का आवास हनुमानगंज के पास बलराम बिहार कालोनी में है। शनिवार की शाम अंजनी गुप्ता विद्यालय से घर लौट रहे थे। अभी वे हनुमानगंज स्थित होटल के पास पहुंचे थे, तभी उनकी स्कूटी में बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: रिक्त MLC सीट के लिए भेजी भाजपा संगठन ने पैनल लिस्ट

संबंधित समाचार