बरेली: नोडल अधिकारी ने वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने शनिवार को हॉटस्पाट क्षेत्र में नगर निगम ‌सैनेटाइजेशन और फ‌ागिंग के विशेष अभियान के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि लाकडाउन के समय नगर निगम ने …

बरेली,अमृत विचार। नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने शनिवार को हॉटस्पाट क्षेत्र में नगर निगम ‌सैनेटाइजेशन और फ‌ागिंग के विशेष अभियान के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की।

बैठक में नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि लाकडाउन के समय नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान में फायर बिग्रेड की 12 बड़ी और इतनी ही छोटी गाड़ियों से सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। नाले-नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव भी हो रहा। इस पर नोडल अधिकारी ने अभियान को निरंतर चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मलेरिया से भी निपटने के लिए फॉगिग तेज कर दिया जाए। अधिकारियों ने जानकादी दी कि 35 मशीनों को वार्डों में भेजा गया। बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता है, इसे देखते हुए फागिंग भी बराबर होती रहे। बताया गया कि पिछले महीने से ही फागिंग बराबर कराई जा रही है। सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और नगर निगम कार्यालय में काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करें। नोडल अधिकारी ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार