अयोध्या: विधायक रामचन्द्र यादव ने 149 छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्मार्टफोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुदौली, अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के नरसिंह नारायण हरिप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मीनापुर में 149 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर किया गया।

वहीं, वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से उक्त फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया। उसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता हैं, जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है।

 प्रदेश सरकार ने छात्रों के अध्ययन को सुगम बनाने यह कदम उठाया है। छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक सुरेन्द्र तिवारी व अध्यापकगण सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-समानता और समरसता के लिए समर्पित थे अटल जी: स्वतंत्र देव सिंह

संबंधित समाचार