जौनपुर: निपुण असेसमेंट टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बदलापुर सम्मानित
अमृत विचार, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में बच्चों की गुणवत्ता को लेकर निपुण एसेसमेंट टेस्ट कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कराई गई। इसी क्रम में जनपद जौनपुर में 12 दिसंबर को निपुण एसेसमेंट टेस्ट कराया गया। इस एसेसमेंट टेस्ट में विकास क्षेत्र बदलापुर के 91.67% बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस निपुण एसेसमेंट टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विकासखंड को 24 दिसंबर 2022 को डायट में स्थित ऑडिटोरियम हॉल में डायट प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ मनीष सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता डायट और डॉक्टर रविंद्र नाथ वरिष्ठ प्रवक्ता डायट ने नवीन सिंह डायट मेंटर, खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, ए आर पी डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्त, राज भारत मिश्र, उमेश चंद्र दुबे, डॉ राकेश कुमार पाल समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:- गोंडा: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
