पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' तीसरी बार बने नेपाल के प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीएम पुष्प कमल दहल और नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को रविवार को बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करने के लिए प्रचंड के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। पूर्व गुरिल्ला नेता ने नाटकीय रूप से पांच दलों के सत्ताधारी गठबंधन से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद सीपीएन-माओवादी सेंटर के प्रमुख प्रचंड को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

इसी के साथ नेपाल में जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया है। पिछले महीने हुए आप चुनाव में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रचंड के नेपाल का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई। भारत और नेपाल के अद्वितीय संबंध गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और जनता से जनता के बीच गर्मजोशी भरे संबंधों पर आधारित हैं। मैं इस दोस्ती को और आगे बढ़ाने के लिए आप के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: ऊर्जा मंत्री ने 66 दिन बाद पहनी चप्पलें, सड़क मरम्मत नहीं होने से थे नाराज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज