High Court Holiday List: हाईकोर्ट ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, मिलेंगी कुल 40 छुट्टियां, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक 2023 में 2 जनवरी को पहला कार्यदिवस होगा। हाईकोर्ट द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक अगर जून महीने की 30 दिनों के ग्रीष्मावकाश को छोड़ दिया जाए तो साल के 12 महीने में कुल 40 छुट्टियां होंगी।

हाईकोर्ट द्वारा जारी 2023 के कैलेंडर के मुताबिक इलाहाबाद और लखनऊ बेंच 28 जनवरी 2023 और 28 अक्टूबर 2023 को दोनों शनिवार को भी सुनवाई होगी। शनिवार 18 नवंबर 2023 को लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा। मिली सूचना के मुताबिक हाईकोर्ट जिला एवं सत्र न्यायालय के लिए अलग से कैलेंडर जारी करेगा।

यह हैं प्रमुख छुट्टियां
26 जनवरी 2023-गणतंत्र दिवस।
18 फरवरी 2023-महाशिवरात्रि।
7 और 8 मार्च 2023 – होली।
30 मार्च 2023- रामनवमी।
22 अप्रैल 2023- ईद उल फितर।
29 जुलाई 2023- मोहर्रम।
15 अगस्त 2023- स्वतंत्रता दिवस।
7 सितंबर 2023- जन्माष्टमी।
2 अक्टूबर 2023- गांधी जयंती।
24 अक्टूबर 2023- दशहरा।
12 और 13 नवंबर 2023- दीपावली।
25 दिसंबर 2023- क्रिसमस दिवस।
26 दिसंबर से 2023 से 31 दिसंबर 2023- शीतकालीन अवकाश।

यह भी पढ़ें:-बरेली: सर्दी के मौसम में भी हो रही बिजली कटौती, उपभोक्ता हुए परेशान

संबंधित समाचार