Kanpur SBI Bank Theft : बैंक में सुरंग बनाकर चोरों ने पार किया था 1 किलो 800 ग्राम सोना, तीन सगे भाइयों से पूछताछ जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur SBI Bank Theft कानपुर के एसबीआई बैंक में चोरों ने घटना को अंजाम दिया था।

Kanpur SBI Bank Theft कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती के एसबीआई बैंक में चोरों ने सुरंग बनाकर 1 किलो 800 ग्राम सोना पार कर दिया था। पुलिस तीन सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur SBI Bank Theft सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती की एसबीआई शाखा में बीते दिनों सुरंग बनाकर चोरों ने करीब 1 किलो 800 ग्राम सोना पार कर दिया था। इधर, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। घटनास्थल के पास में खोजी कुत्ता जाकर रुका था। इस पर पुलिस तीनों सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि, गुरुवार रात में चोरों ने बनाकर 1 किलो 800 ग्राम सोना पार कर दिया था। अगले दिन बैंक पहुंचने पर कर्मियों को चोरी की जानकारी हुई थी। मामले की पड़ताल करने पुलिस अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वाड टीम जांच के लिए पहुंची थी।

बैंक से थोड़ी दूर पर ही खोजी कुत्ता कच्चे मकान के पास जाकर रुक गया था। इस पर पुलिस ने मकान में रहने वाले तीन भाइयों को उठाया और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस बैंक कर्मियों और बैंक में काम कर चुके मजदूरों की कॉल डिटेल के जरिये बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों का ब्योरा भी एकत्र किया जा रहा है।

संबंधित समाचार