Etawah Accident : वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, दोनों में थी गहरी दोस्ती, बाइक से जा रहे थे भिंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Etawah Accident इटावा में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई।

Etawah Accident इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

इटावा, अमृत विचार l Etawah Accident जसवंतनगर थाना क्षेत्र में वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक में सवार दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

पुल की नगरिया निवासी जयनारायण 30 और नदी का पुल कस्बा में रहने वाला अर्जुन 32 दोनों दोस्त थे। जयनारायाण राधास्वामी मोबाइल सेंटर नाम से दुकान चलाता था। सोमवार सुबह दोनों बाइक से भिंड गुरु जी से मिलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जगसोरा से पूठन सकरौली रोड पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों दोस्त की मौत हो गई। उधर, युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। 

संबंधित समाचार