मुरादाबाद : किशोरी से दुष्कर्म के पांच आरोपी गिरफ्तार, परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी नाबालिग किशोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भगतपुर(मुरादाबाद) अमृत विचार। नाबालिग किशोरी से रेप करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर शक्तिखेड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। 

थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी से शुक्रवार देर रात गांव के ही पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने अजय पाल पुत्र विजयपाल, गिरीश पुत्र भूरे, जितेंद्र पुत्र हरी सिंह, अमन पुत्र जीत सिंह और अर्जुन पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

किशोरी के मामा के अनुसार उसकी भांजी गांव में पास के ही किराना की दुकान से शाम करीब छह बजे सामान लेने गई थी। किशोरी के मामा व परिजन ढूंढते हुए रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। वहां किशोरी मौजूद थी। किशोरी के मामा ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को थाने बुला ले गई और मामा की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद: निकाह करने का झांसा देकर युुवती का किया अपहरण, बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव