जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता निर्वाचित किए गए

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नवंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 68 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली, वहीं भाजपा को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता चुने गये पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी। इस संबंध में विधानसभा ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

ये भी पढ़ें:-केंद्र सरकार के एक मंत्रालय में 10 साल में सिर्फ एक परीक्षा और चार स्थायी नियुक्तियां 

नवंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 68 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली, वहीं भाजपा को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा। सिराज विधानसभा से बड़े अंतर से चुनाव जीतने वाले ठाकुर छठी बार राज्य विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

भाजपा के अन्य सभी 24 विधायकों ने रविवार को ठाकुर को आम-सहमति से विधायक दल का नेता चुन लिया। भाजपा विधायकों की यहां हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश राय खन्ना तथा सह-प्रभारी संजय टंडन के साथ ही केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:-Be Alert : सर्दी का सितम जारी, घना कोहरा बन रहा सड़क हादसे का सबब, बढ़ रही मरीजों की संख्या

संबंधित समाचार