बुलंदशहर जेल बनी यूपी की दूसरी फाइव स्टार जेल

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथारिटी ऑफ इंडिया ने फाइव स्टार रेटिंग देकर सौंपा सार्टिफिकेट

अमृत विचार, लखनऊ।  फूड सेफ्टी एन्ड ऑथारिटी ऑफ इंडिया ने बुलंदशहर जेल को यूपी दूसरी फाइव स्टार जेल का दर्जा दिया है। जेल में कैदियों को दिए जा रहे खाने को ईट राइट कैंपस और फाइव स्टार रेटिंग दी है। जेल की रसोई में कैदियों के खाना पकाया जाता है। फूड सेफ्टी एन्ड ऑथारिटी ऑफ इंडिया यानि एफएसएसएआई की टीम ने खाने की गुणवत्ता और हाइजीन कीचन का मुआयना किया। इसके बाद बुलंदशहर की जेल यह सम्मान पाने वाली यूपी की दूसरी जेल बन चुकी है।

 उत्तर प्रदेश पुलिस के जेल महानिदेशक कार्यालय कीओर से स्पष्ट किया गया कि फूड सेफ्टी एन्ड ऑथारिटी ऑफ इंडिया की टीम ने बुलंदशहर की डिस्ट्रिक्ट जेल की किचन का गुणवत्ता के कठोर मानकों पर कई बार सघन निरीक्षण परीक्षण किया। इस दौरान टीम ने भोजन की गुणवत्ता,रखरखाव, स्टोरेज,किचन की हाइजीन व्यवस्थाओं का परीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

खाद्य पदार्थों के नमूने परीक्षण के बाद मानकों पर खरे उतरे। जिसके बाद फूड सेफ्टी एन्ड ऑथारिटी ऑफ इंडिया ने बुलंदशहर की जेल को हाइजिन और ईट राइट कैंपस के लिए फाइव स्टार की रेटिंग देते हुए एक्सीलेंट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया । इससे पहले फर्रुखाबाद की डिस्ट्रिक्ट जेल को यह सर्टिफिकेट दिया गया था। इसके लिए जेल महानिदेशक आनंद कुमार ने बुलंदशहर जेल के अधिकारियों और कैदियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:-दुस्साहस : महिला सिपाही पर तानी पिस्टल, एसिड अटैक की दी धमकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी