अयोध्या: गैंगस्टर सद्दाम हुसैन का 56 लाख का मकान पुलिस ने किया कुर्क
अमृत विचार, अयोध्या। जिले के कोतवाली रूदौली व थाना पटरंगा पुलिस ने गौ बध के संगठित अपराध में आरोपी सद्दाम हुसैन निवासी मोहल्ला नवाब बाजार कस्बा व थाना रूदौली का 56 लाख का मकान कुर्क किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उत्तर प्रदेश गैगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।
गैगेस्टर एक्ट के मुकदमें में विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि सद्दाम ने गोवंश की हत्या कर गोमांश की बिक्री से हासिल रकम से अपराधी द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु विक्रय से अर्जित धन से अवैध सम्पत्ति 30 x 50 वर्ग फुट का एक मकान अनुमानित कीमत 56 लाख रुपये तैयार किया है। पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत मकान को कुर्क करने का आदेश दिया था।
सीओ रुदौली आशूतोष मिश्रा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रूदौली व प्रभारी निरीक्षक पटरंगा व नायब तहसीलदार रूदौली के नेतृत्व मे आज गैगस्टर एक्ट के आरोपी सद्दाम हुसैन की ओर से अपराध से अर्जित धन से बना 56 लाख रुपये का एक मकान कुर्क किया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शराब तस्करी और डीजल चोरी में पांच गिरफ्तार ...कार, पिकअप, 700 लीटर डीजल तथा 115 शीशी शराब बरामद
