बहराइच: मानसिक विक्षिप्त ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के देवलखा गांव निवासी मानसिक विक्षिप्त ने खेत में लगे पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवलखा जीवन लाल (45) स्वर्गीय वासुदेव मंगलवार को अपने खेत में गया। इसके बाद उसने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। नित्य क्रिया के लिए निकले लोगों ने शव फंदा से लटकता देखा। 

इस पर परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को फंदे से उतरवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका इलाज जिला मुख्यालय से चल रहा था। युवक की मौत से परिवार के लोग विलख रहे थे।

यह भी पढ़ें:-Corona को लेकर UP के सभी अस्पतालों में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर मॉक ड्रिल शुरू

संबंधित समाचार