अयोध्या: जंगल में मिला किशोर का लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुदौली, अयोध्या। बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बनमऊ के जंगल से सोमवार की देर शाम को 14 वर्षीय किशोर का लहूलुहान शव बरामद हुआ है। जंगल से बालक के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि बालक की हत्या कर शव नदी में फेका गया है। 

 ग्राम बनमऊ निवासी राम मूरत का लगभग 14 वर्षीय पुत्र सुभाष सोमवार की सुबह बनमऊ जंगल के किनारे भैंस बांधने गया था। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिवारजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं से उसका कोई सुराग नहीं लगा। शाम को कुछ ग्रामीण बनमऊ के जंगल के अंदर खोजने पहुंचे तो जंगल में उसका रक्तरंजित शव बरामद हुआ।

 मृतक के सिर में काफी गहरा घाव था। बाबा बाजार के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के सिर में गहरी चोट लगी है। जिससे काफी खून निकल गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने मामले में जांच तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-Balrampur Hospital में मॉक ड्रिल का जायजा लेने पहुंचे ब्रजेश पाठक, ठंड से ठिठुर रहे मरीज को पहनाई अपनी जैकेट

संबंधित समाचार