गोवा में 29 दिसंबर को आएगी किर्गिस्तान से पहली चार्टर उड़ान, एक महीने तक जारी रहेगी सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। गोवा में किर्गिस्तान से पहली चार्टर उड़ान 29 दिसंबर को आएगी और यह सेवा एक महीने तक जारी रहेगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में यहां पर अधिकतम चार्टर उड़ानें रूस और ब्रिटेन से आती हैं। इन उड़ानों की व्यवस्था देखने वाली कंपनी कैपर ट्रेवल कंपनी के अध्यक्ष अमर धुमाटकर ने कहा, यह किर्गिस्तान से गोवा आने वाली पहली उड़ान होगी। 2022-23 के पर्यटन मौसम के लिए हमारी योजना एक साप्ताहिक उड़ान का परिचालन करने की है। 

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार का कुल कर्ज दूसरी तिमाही में बढ़कर 147 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

उन्होंने बताया कि किर्गिस्तान से आने वाली पहली चार्टर फ्लाइट एयरो नोमाड एयरलाइंस की होगी जो 29 दिसंबर को डेबोलिम हवाई अड्डे पर उतरेगी। इसमें करीब 170 पर्यटक सवार होंगे। धुमाटकर ने कहा कि फिलहाल उड़ान का परिचालन लगभग एक महीने तक किया जाएगा। मध्य एशियाई देशों के पर्यटकों की गोवा के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो सेवा का विस्तार मार्च महीने के अंत तक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- देश के सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 3.65 लाख इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर: एनारॉक

 

संबंधित समाचार