मथुरा: राज्यमंत्री ने बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किये और विधिविधान से पूजा अर्चना कर ठाकुरजी का आर्शीवाद प्राप्त किया। दर्शन के पश्चात राजकीय उद्यान जवाहर बाग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत पर ड्राप मोर क्राप के संबंध में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और लोगों को आधुनिक सिंचाई का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें- मथुरा: शोभित ने आखिर क्यों सीएमओ ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास? जानें पूरा मामला

उन्होंने प्रगतिशील किसानों एवं मण्डी परिसर के किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए आय को दोगुनी करने के संबंध में विभिन्न आयामों के बारे में चर्चा की और किसानों को दुग्ध पदार्थों का प्रयोग करते हुए आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने जवाहर बाग में पीपल का पौधा लगाया और लोगों से कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर जनपद को हरा भरा बनायें। पर्यावरण को सुरक्षित रखें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें एवं अधिकाधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करें।

ये भी पढ़ें- मथुरा में जंक्शन रोड पर खड़ी चार कारों में लगी आग, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार