बिना ओबीसी आरक्षण विसंगति दूर किये नहीं कराएंगे UP नगर निकाय चुनाव : संजय निषाद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने निकाय चुनाव पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के फैसले का हम सभी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ओबीसी आरक्षण से जुडी विसंगतियों को दूर करेगी और फिर चुनाव कराये जाएंगे। बताते चलें कि हाईकोर्ट ने कल ओबीसी आरक्षण के मामले को लेकर अपना फैसला दिया है और इसके बाद से सपा और भाजपा में वाकयुद्ध छिड़ गया है। 

संजय निषाद ने मीडिया से कहा कि हमने पीएम मोदी और केंद्र सरकार के आलावा सीएम योगी से भी ओबीसी अरकंशन की विसंगतियों को दूर करने को लेकर मीटिंग की है। उन्होंने कहा जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। संजय निषाद ने कहा कि आरक्षण को लेकर सपा झूठा ड्रामा कर रही है। असल में अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान इसको लेकर कुछ नहीं किया।  अब वो फिर से ओबीसी जातियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -गोरखपुर: नेपाल भागने की कोशिश कर रहा 50 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार