तमिलनाडु: शराब के नशे में चालक ने तोड़ी नेहरू की प्रतिमा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु में पूनमल्ली के निकट नजारथपेट में आज तड़के एक कैब टैक्सी चालक ने नशे में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को एसयूवी कार से टक्कर मारकर तोड़ दिया। इस प्रतिमा का लोकार्पण 1988 में दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया था।

ये भी पढ़ें - प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को किया गया कार्यवाहक सीवीसी नियुक्त 

पुलिस सूत्रों ने कहा कि चालक एलुमलाई अपने मालिक काे बिना बताएं उनकी एसयूवी ले आया और शराब के नशे में उसे तेज गति से चलाया और प्रतिमा को टक्कर मार दी जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया और एलुमलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर और नयी प्रतिमा शीघ्रातिशीघ्र उसी जगह पर लगाने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया।

ये भी पढ़ें - हिमाचल प्रदेश: शिमला में विंटर कार्निवाल 30 दिसम्बर से

संबंधित समाचार