बरेली: महिला अस्पताल में नहीं निजी हॉस्पिटल में होगा बेहतर इलाज, लगे ये गंभीर आरोप...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला अस्पताल में भी हो रहा निजी में रेफर का खेल

बरेली, अमृत विचार। कुछ दिन पहले जिला पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को निजी अस्पताल रेफर करने का खेल उजागर हुआ था। कई मरीजों ने एडीएसआईसी से इस बाबत शिकायतें दर्ज कराई थीं लेकिन अब जिला महिला अस्पताल में भी मरीजों को धोखे में रखकर निजी अस्पताल भेजा जा रहा है। हालांकि परिजन आशा कार्यकर्ता पर निजी अस्पताल भेजने का आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: बहू की दबंगई... सास-ससुर और ननद को पीटा, 30 लाख की मांगी रंगदारी

शहर के बड़ा बाजार निवासी गौरव ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी प्रीति को बीती 19 नवंबर को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि पिंकी नाम की महिला ने खुद को आशा कार्यकर्ता बताया और कहा कि प्रेमनगर में एमबी इंटर कॉलेज के पास एक निजी अस्पताल में यहां से बेहतर इलाज होगा।

वहां भर्ती कराओ। परिजन जिला महिला अस्पताल से मरीज को वहां लेकर गए। यहां महिला का प्रसव हुआ और बच्ची को जन्म दिय, लेकिन दोनों की हालत गंभीर बनी रही। इसके बाद प्रसव के पांच दिन बाद बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। इलाज में करीब 50 हजार रुपये निजी अस्पताल ने वसूल किए।

परिजनों ने आर्थिक तंगी का तर्क देकर मरीज को दोबारा जिला महिला अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती कराया लेकिन महिला की हालत गंभीर देखते हुए बुधवार को डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि मरीज के परिजनों ने शिकायत नहीं की है। अगर ऐसा हुआ है तो निगरानी बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: पेड़ गिरने से PWD के बेलदार की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार