बरेली: पेड़ गिरने से PWD के बेलदार की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सूखा पेड़ काटने के दौरान पीडब्ल्यूडी के बेलदार पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर पेड़ काटने के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाना इज्जतनगर में शिकायती पत्र दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: राज्यपाल के आगमन से पहले चला अतिक्रमण अभियान, मची खलबली

कैंट थाना क्षेत्र के नरियावल निवासी गोपाल ने बताया कि उनका भतीजा सूरज (30) पीडब्ल्यूडी के भवन निर्माण खंड में बेलदार के पद पर तैनात था। बुधवार को उसकी ड्यूटी पीलीभीत रोड पर फन सिटी के आसपास लगी थी। इसी दौरान वहां छोटा हाथी वाहन से कुछ लोग पहुंचे और सूखा पेड़ काटने लगे।

पेड़ कटकर सूरज के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर वह लोग पहुंचे और सूरज को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोपाल ने बताया कि उन्होंने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। बताया कि वन विभाग कर्मियों और वाहन चालक के खिलाफ वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। शिकायती पत्र थाने में दे दिया है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बहू की दबंगई... सास-ससुर और ननद को पीटा, 30 लाख की मांगी रंगदारी

संबंधित समाचार