एकेटीयू में 4 से 25 जनवरी तक होगी यूजी और पीजी परीक्षा, प्रथम चरण का संशोधित कार्यक्रम जारी
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एकेटीयू ने विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 के विषम सेमेस्टर (अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट) के रेगुलर और कैरी ओवर विषयों के प्रथम चरण की परीक्षाओं का संशोधित एवं फाइनल परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह यूजी और पीजी की परीक्षाएं 4 से 25 जनवरी तक होगी।
एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 के विषम सेमेस्टर (अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट) की परीक्षाएं 4 जनवरी से 25 जनवरी 2023 तक आयोजित होंगी। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर कोर्स व विषयवार डेटशीट जारी कर दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि ऐसे विषय जो परीक्षा कार्यक्रम में रेगुलर विषय बताए गए हैं, लेकिन कैरी ओवर अंकित नहीं किया गया है, उन्हें रेगुलर विषय के साथ ही कैरी ओवर विषय मानते हुए तय तिथि पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
पोर्टल में गड़बड़ी, परीक्षा फॉर्म फंसे
एकेटीयू के छात्र-छात्राओं पर परीक्षा फार्म नहीं भर पाने का संकट मंडरा रहा है। 29 दिसंबर तक सत्र 2022-23 की विषय सेमेस्टर परीक्षा के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने हैं लेकिन पोर्टल की खराबी की वजह से बड़ी संख्या में छात्र फार्म भरने में असमर्थ हैं। शिकायत है कि ऑनलाइन फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया होने के छात्र जब परीक्षा शुल्क जमा कर रहे हैं तो छात्र के बैंक खाते से पैसे तो कट रहे हैं, लेकिन फार्म जमा नहीं हो रहा है और फीस स्टेटस फेल दिखा रहा है।
आज है आखिरी दिन
एकेटीयू में विषम परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म ऑनलाइन जमा करने का गुरुवार को आखिरी दिन है। गुरुवार को अगर आवेदन नहीं जमा हो सका तो छात्रों का परीक्षा में बैठना मुश्किल हो जाएगा। जबकि परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचके पालीवाल का कहना है कि परीक्षा फार्म जमा हो रहे हैं और फीस भी जमा हो रही है।
ये भी पढ़ूे:- लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत, 16 जनवरी तक ऑनलाइन करना है आवेदन
