महाराष्ट्र : प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने मां के चाकू घोंपकर की निर्मम हत्या, दोनों फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशेाक कडलाग ने कहा कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और अपनी मां की चाकू घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की कथित रूप से हत्या कर दी क्योंकि महिला दोनों की दोस्ती पर आपत्ति जताती थी। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को मुंब्रा इलाके में हुई और दोनों फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। लड़के से दोस्ती को लेकर 37 वर्षीय महिला ने अपनी किशोर बेटी को फटकार लगाई थी जिससे वह नाराज थी।

ये भी पढ़ें:-PM मोदी शुक्रवार को बंगाल में  NGC की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, Vande Bharat को दिखाएंगे हरी झंडी 

मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशेाक कडलाग ने कहा कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और अपनी मां की चाकू घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दोनों घर को बाहर से बंद कर घटनास्थल से फरार हो गए। बाद में महिला की एक रिश्तेदार ने उसे फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया। 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। उन्होंने महिला का खून से लथपथ शव देखा जिसके शरीर पर चाकू घोंपने के कई निशान थे। शव को सरकारी अस्पताल में पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

ये भी पढ़ें:-रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन : EC ने 'रिमोट वोटिंग' के लिए तैयार किया शुरुआती मॉडल 

संबंधित समाचार