अयोध्या : भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, अयोध्या। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल व प्रांतीय अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी 30 दिसंबर को जनपद में पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर समीक्षा बैठक करेंगे।

  जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि 3 जनवरी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हो रही भारत जोड़ों यात्रा की तैयारी की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल फैजाबाद आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल का फैजाबाद आगमन पर जिले की सीमा पर स्वागत करेंगे। जिला प्रवक्ता ने बताया राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल तथा प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी फैजाबाद कांग्रेसियों के साथ बैठक कर फैजाबाद से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस जन भारत जोड़ो यात्रा में शरीक हों, इसके लिए रणनीति तय करेंगे।

यह भी पढ़ें:-आरक्षण को लेकर फर्जी राजनीति न करें अखिलेश यादव : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

संबंधित समाचार