बरेली: रक्षाबंधन कल, भाई की कलाई पर बंधेगा बहन का प्यार, जानें शुभ मुहूर्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भाइयों की कलाई पर बहनें कल रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का वचन मांगेंगी। कल सावन का आखिरी सोमवार भी है। ज्योतिषाचार्य सुमित कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन का अंतिम सोमवार व रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन के त्योहार का यह दुर्लभ …

बरेली,अमृत विचार। भाइयों की कलाई पर बहनें कल रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का वचन मांगेंगी। कल सावन का आखिरी सोमवार भी है। ज्योतिषाचार्य सुमित कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन का अंतिम सोमवार व रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन के त्योहार का यह दुर्लभ संयोग है। कहते हैं कि इस दिन उपवास रखने से पूजा का फल दोगुना मिलता है।

सावन का अंतिम सोमवार कल, सर्वार्थ सिद्धि योग मनाया जाएगा
सावन के आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती धरती का भ्रमण करने के साथ ही अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। पांचवां और सावन का अंतिम सोमवार कल है। मान्यता है कि सावन का महीना महादेव को प्रिय है। सावन में भोलेनाथ की पूजा और उपासना का विशेष महत्व होता है। यूं तो सावन महीने का ही खास महत्व होता है, लेकिन इस बार सवान का आखिरी सोमवार को रक्षाबंधन पर्व और खास बना रहा है। सावन के आखिरी सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। मान्यता है कि इस शुभ संयोग में पूजा करने से पूजा का फल दोगुना मिलता है। वहीं, भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। सावन के आखिरी सोमवार के दिन पूर्णिमा तिथि है।

ज्योतिषाचार्य सुमित कुमार मिश्र का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन पूर्णिमा व सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है। सुबह 9:28 के बाद भद्रा समाप्त होने के बाद ही बहनें अपने भाइयों को राखी बांधें।

शुभ मुहूर्त
शुभ योग: सुबह 9: 29 से सुबह 11:05 तक
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:18 से दोपहर 1:10 तक
अपराह्नन मुहूर्त: दोपहर 1:48 से शाम 4:29 तक
लाभ तथा अमृतवेला: शाम 4:02 से शाम 07:20 तक
प्रदोष काल: शाम 7:06 से रात 9:14 तक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा