काशीपुर: सचिव पद पर जांच पूरी, महाविद्यालय प्रशासन को सौंपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। छात्रसंघ सचिव पद के चुनाव में धांधली के मामले शिकायत निवारण प्रकोष्ठ ने अपनी जांच रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी। इस दौरान शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट लेने से इंकार कर दिया। महाविद्यालय ने आख्या समेत संबंधित दस्तावेज शिकायतकर्ता के पते पर भेज दी गई है।

24 दिसंबर को राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर भीम आर्मी फैजुल रहमान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा दिया था। इस दौरान समर्थकों ने कॉलेज प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाकर गेट पर धरना भी दिया था। सूचना पर एसडीएम ने कॉलेज प्रशासन ने मामले की जानकारी ली थी। काफी जद्दोजहद के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया था।

हारे प्रत्याशी ने प्रत्यावेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। प्रकोष्ठ का आरोप है कि बुधवार को भी कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय पहुंचकर महाविद्यालय प्रशासन व प्राध्यापकों से अभद्रता की थी। तीखी बहस होने के बाद भी छात्र प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज