अयोध्या: One-Way System के खिलाफ हुए व्यापारी, जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को एसएसपी की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर समस्याओं पर विचार- विमर्श किया। इस अवसर पर व्यापारी नेताओं ने शहर में वन-वे व्यवस्था को लेकर विरोध जताया और इसे समाप्त करने की मांग रखी। 

Image Amrit Vichar(19)
अयोध्या : पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी व व्यापार मण्डल के पदाधिकारी।

 

पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में यलो जोन पास के नवीनीकरण व अयोध्या में व्यापारियों को माल उतारने की अनुमति देने की मांग की। इसके साथ फिल्म अभिनेत्री के साथ हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम का सम्मान किया गया। नगर में पार्किंग स्थल चिन्हित करने व कोहरे में रात्रि गश्त बढ़ाने जैसे विषय रखे गये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने व्यापारियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

 बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, महामंत्री अरूण अग्रवाल, ज्ञान केसरवानी, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, दवा व्यापार संघ के अध्यक्ष अवि आनंद, महामंत्री आनंद अग्रहरि, अयोध्या व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज गुप्त, बाल कृष्ण वैश्य, व्यापार अधिकार मंच से सुशील जायसवाल, विश्व प्रकाश रूपन, प्रवीन रस्तोगी सहित 40 व्यापारी उपस्थित थे। इस मौके पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह, सीओ सदर डा. राजेश तिवारी, सीओ अयोध्या प्रमोद यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दीवान, लोगों ने छका लंगर

संबंधित समाचार