बरेली: लैब का कर्मचारी निकला संक्रमित, ट्रू नॉट मशीन से जांच बंद
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में ट्रू नॉट मशीन से संदिग्धों की जा रही जांच कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गई है। शनिवार को आई रिपोर्ट में यहां पर तैनात लैब टेक्नीशियन पॉजिटिव निकला है। मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी वजह से अब कुछ दिनों तक ट्रू नॉट …
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में ट्रू नॉट मशीन से संदिग्धों की जा रही जांच कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गई है। शनिवार को आई रिपोर्ट में यहां पर तैनात लैब टेक्नीशियन पॉजिटिव निकला है। मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी वजह से अब कुछ दिनों तक ट्रू नॉट से जांच नहीं हो सकेगी। सीएमओ डा. विनीत शुक्ल ने बताया कि एलटी के संक्रमित मिलने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया है। सैंपल जांच के लिए अन्य एलटी को नियुक्त किया जाएगा। तब तक जांच बंद ही रहेगी।
कोविड अस्पताल में पानी के लिए तरसे संक्रमित मरीज
खुर्रम गौटिया स्थित तीन सौ बेड अस्पताल में अव्यवस्थाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की सुबह मरीजों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात को पम्प खराब होने की वजह से टैंक को पानी से भरा न जा सका। टैंक में पानी खत्म होने पर रविवार की सुबह मरीजों को पानी नहीं मिल सका। इस पर कुछ मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
हंगामे को देख अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को वाटर कूलर का पानी इस्तेमाल करने का सुझाव दिया लेकिन वाटर कूलर का पानी भी थोड़ी देर में ही खत्म हो गया। जिसकी वजह से मरीज नहाने और पीने के पानी कार्यों के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। प्यास पर मरीजों को पानी की बोतल भी दी गई। शाम तक स्वास्थ्य विभाग ने पंप की खराबी को दूर करवाया। अस्पताल इंचार्ज ने बताया कि पंप खराब होने की दिक्कत थी, जो दोपहर बाद दुरुस्त कर ली गई है।
