Etawah Murder : भाजपा नेता के निजी बस ट्रैवल्स के चालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, मॉर्निग वॉक पर निकले थे
Etawah Murder इटावा में चालक की गोली मारकर हत्या।
Etawah Murder इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के निजी बस ट्रैवल्स के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह वह मॉर्निग वॉक पर निकले थे।
इटावा, अमृत विचार। Etawah Murder इटावा जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुन नगर में भाजपा नेता के निजी बस ट्रैवल्स के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हत्यारे बस चालक को हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सुबह टहलने के लिए निकले लोगो ने बस चालक के शव को सड़क पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अर्जुन नगर में सुबह टहलने के लिए निकले थे। लोगो की सूचना पर पुलिस ने सड़क पर एक घायल युवक को लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।
मृतक युवक की शिनाख्त मुकेश तिवारी के रूप में हुई है जो इटावा में ही एक निजी ट्रैवल्स में बस चालक की नौकरी करता है मृतक को गोली मारी गई है। पुलिस और फारेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्रित करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
