म्यांमार की अदालत ने Aung San Suu Kyi को भ्रष्टाचार के मामले में फिर दोषी करार दिया, सुनाई 7 साल की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरवरी 2021 में सेना द्वारा आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार को गिराए जाने के बाद से उन पर कई राजनीतिक अभियोग लगाए गए ...

बैंकॉक। सैन्य शासित म्यांमार की एक अदालत ने शुक्रवार को देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को उनके खिलाफ आपराधिक मामलों की कड़ी में भ्रष्टाचार के एक और मामले में दोषी ठहराया और सात साल जेल की सजा सुनाई। फरवरी 2021 में सेना द्वारा आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार को गिराए जाने के बाद से उन पर कई राजनीतिक अभियोग लगाए गए और अब इस सजा के जुड़ने के साथ उन्हें कुल 33 वर्ष जेल में बिताने होंगे। उन्हें कई अन्य अपराधों के लिए भी दोषी ठहराया गया था, जिसमें उन्हें कुल 26 साल की कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। 

आंग सान सू की के समर्थकों और स्वतंत्र विश्लेषकों का कहना है कि उनके खिलाफ आरोपों उद्देश्य सत्ता को अपने अधिकार में लेने के सैन्य शासन के प्रयास को वैध बनाना और चुनाव से पहले उन्हें राजनीति से दूर रखना है। म्यांमार के सैन्य शासन ने अगले साल चुनाव कराने का वादा किया है। 

अधिकारियों द्वारा दंडित किए जाने के डर से नाम नहीं छापने के अनुरोध पर राजधानी के बाहरी इलाके में मुख्य जेल में विशेष रूप से बनाए गए अदालत कक्ष में शुक्रवार के फैसले से एक कानूनी अधिकारी ने अवगत कराया। मुकदमे को मीडिया, राजनयिकों और लोगों से दूर रखा गया था और सू ची के वकीलों को इस बारे में बात करने की मनाही थी। 

ये भी पढ़ें :  दक्षिण चीन सागर के ऊपर अमेरिकी विमान के सामने आया चीनी विमान, जानें फिर क्या हुआ

संबंधित समाचार