डिप्लोमा इंजीनियर संघ चुनाव में अयोध्या का दबदबा, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सिविल लाइन स्थित नवनिर्मित साकेत सदन क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित अधिवेशन में संपन्न क्षेत्रीय पदाधिकारियों के चुनाव में दोनों महत्वपूर्ण पदों अध्यक्ष और महामंत्री पर जिले का कब्जा रहा। प्रांतीय खंड के इं. राम अनुज मौर्य को अध्यक्ष और इं. गिरीजेश कुमार को महामंत्री चुना गया। 

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेडकरनगर के इं. अकबाल बहादुर पटेल व उपाध्यक्ष पद पर सुल्तानपुर इं. अनुराग गुप्ता निर्वाचित घोषित हुए हैं। चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

अति विशिष्ट अतिथि इं. हरीश चन्द्र त्रिवेदी मुख्य अभियंता, अयोध्या क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री इं. प्रकाश चंद व इं. एचएन मिश्रा की मौजूदगी में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष इं. एनडी द्विवेदी ने नवनिर्मित साकेत सदन का लोकार्पण किया तथा सेवानिवृत्त साथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

अधिवेशन की अध्यक्षता इं. श्रवण कुमार यादव और संचालन इं. राम अनुज मौर्य ने किया। कार्यक्रम में परिक्षेत्र के सभी जनपदों अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी व अम्बेडकरनगर के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर के दो आरोपी

संबंधित समाचार