बरेली: शिक्षकों को मिली राहत, WhatsApp पर कर सकेंगे छुट्टी के लिए आवेदन
मानव संपदा पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से हो रही दिक्कत
बरेली, अमृत विचार। मानव संपदा पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण प्राइमरी स्कूल के शिक्षक अवकाश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। करीब एक हफ्ते से आ रही इस समस्या से शिक्षकों को राहत दे दी गई है। बीएसए को महानिदेशक की ओर से पत्र भेज कर शिक्षकों से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छुट्टी की सूचना लेने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: सर्दियों में पटरियां चटकने का डर, 228 पेट्रोलिंग कर्मी निगरानी पर
विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह व्यवस्था पोर्टल के ठीक होने तक के लिए जारी रहेगी। बाद में पोर्टल की तकनीकी खामी को दुरूस्त करने के बाद व्हाट्सएप पर ली गई छुट्टियों की सभी सूचनाएं अपडेट की जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षक अपने खंड शिक्षा अधिकारी के ग्रुप में छुट्टी की सूचना डाल सकते हैं और ऐसे शिक्षकों की सूची खण्ड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप में डालेंगे। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है।
परिषदीय शिक्षकों को छुट्टियां लेने की सुविधा ऑनलाइन ही दी जाती हैं। उन्हें आकस्मिक अवकाश स्कूल खुलने के समय से पहले लेना होता है अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। छुट्टी लेने से लेकर उसे मंजूर करने तक की व्यवस्था ऑनलाइन ही है।
यह भी पढ़ें- बरेली: दबंगों ने सैनिक के घर में घुसकर की तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज
