बरेली: सर्दियों में पटरियां चटकने का डर, 228 पेट्रोलिंग कर्मी निगरानी पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर पेट्रोलिंग कर्मचारी किए तैनात

बरेली, अमृत विचार। सर्दियों का मौसम आते ही पटरियां चटकने की घटना को लेकर इज्जतनगर रेल मंडल सतर्क हो चुका है। रात को मंडल भर की रेल लाइनों पर पेट्रोलिंग कराई जा रही है। सर्दियों भरी रात में भी मंडल के पेट्रोलिंग कर्मी अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: केंद्रों पर धान बेचकर भुगतान को तरस रहे किसान, 61 करोड़ बकाया

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर मंडल के रेलपथ विभाग द्वारा सर्दियां शुरू होते ही संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के मकसद से सम्पूर्ण मंडल पर रेल पथ की पेट्रोलिंग सजग एवं सतर्क पहरेदार पेट्रोलिंग कर्मियों से कराई जा रही है।

मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 228 कर्मचारी इस काम के लिए लगाए गए हैं। सभी पेट्रोलिंग कर्मियों को जीपीएस से लैस किया गया है। मंडल के नियंत्रण कक्ष में इनकी नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सर्दियां आने के साथ रेल पथ सिकुड़ता है और रेल फ्रेक्चर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

रेल फ्रेक्चर होने पर पेट्रोलमैन नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचित करता है। जिसके बाद रेलपथ विभाग के पर्यवेक्षक त्वरित कार्यवाही करते हुए संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचलन को सुनिश्चित करते हैं। मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर पेट्रोल कर्मियों को तैनाती से पहले उन्हें पूरा प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि वे सर्दियों में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचलन सुनिश्चित कर अपना काम बेहतर तरीके से अंजाम दें।

यह भी पढ़ें- नियमित टीकाकरण बच्चों को कई खतरनाक बीमारियों से रखता है दूर- विशेषज्ञ

संबंधित समाचार