अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- निवेश के नाम पर जनता को दिया जा रहा धोखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सूबे की भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती। पूंजी निवेश के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार में कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री जनता को धोखा देने के लिए विदेशों में रोड-शो करके जब खाली हाथ लौट आए तो अब राज्यों में देशी निवेशकों को आमंत्रित करने जाएंगे। अभी तक न निवेश है न नौकरी है और ना ही रोजगार है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि पिछले पांच साल में प्रदेश में कहां-कहां क्या इन्वेस्टमेंट आया? कितने युवाओं को रोजगार मिला?

अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं ठेका मिलना और काम कराना इन्वेस्टमेंट नहीं होता है। इन्वेटमेंट कारखाना लगाना और उद्योग लगाना होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीएसटी को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जीएसटी के नाम पर सरकार छापेमारी करा रही है। प्रदेश में उद्योग धंधे कहां लगे हैं, सरकार को इसका ब्यौरा तो देना ही चाहिए।

शुक्रवार को अखिलेश ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाहर से निवेश कैसे आ सकता है जब प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। व्यापारियों को लूटा जा रहा है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है। महिला अपराध और पुलिस हिरासत मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक पर है। 

यह भी पढ़ें:-New Year 2023: प्रयागराज में नये साल के जश्न की तैयारी जोरों पर

संबंधित समाचार