नगर निगम लखनऊ को मिला प्रशस्ति पत्र, नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। '75 घंटे, 75 जनपद, 750 स्थानीय निकाय' आधारित अभियान में लखनऊ नगर निगम ने पहला स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रशस्ति देकर सम्मानित किया है। प्रदेश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से '75 घंटे, 75 जनपद, 750 स्थानीय निकाय' आधारित अभियान शहरों में चलाया गया था। 

इस दौरान गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट को समाप्त कर उन स्थानों पर सौंदर्यीकरण किया गया था। 21 दिसंबर को रैंकिंग के आधार पर लखनऊ को प्रथम स्थान मिला था। लखनऊ नगर निगम का जीवीपी विलोपन व सुंदरीकरण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को गोमती नगर विस्तर स्थित नगरीय निकाय निदेशालय सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

जिसमें नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर में 75 घंटे में कुल 144 जीवीपी समाप्त कर उन जगहों का वर्टिकल गार्डन इत्यादि तरीके से सुंदरीकरण किया गया है। नगर वासियों से इन स्थलों को स्वच्छ बनाए बनाने की अपील करते हुए प्रसार भी किया गया था। 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ आमजन में समेकित कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरूकता का संचार करने एवं उनकी सहभागिता बढ़ाने का था। जिसमें नगर निगम लखनऊ ने सफलता हासिल कर प्रथम स्थान पाया है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात व राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) नेहा शर्मा रहीं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: रेरा ने 11 बिल्डरों पर लगाया 1.77 करोड़ का जुर्माना

संबंधित समाचार