सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब से जुड़े Cristiano Ronaldo, एक साल में कमा सकते हैं 200 मिलियन डॉलर
रोनाल्डो ने कहा कि वह एक अलग देश में नई फुटबॉल लीग का अनुभव हासिल करने के लिए उत्सुक हैं
लंदन। पुर्तगाल के सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो मोटी धनराशि पर सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नासर से जुड़ गए हैं जिसे मध्य पूर्व के फुटबॉल के लिए बड़ी घटना माना जा रहा है लेकिन इससे यूरोप का दिग्गज खिलाड़ी खेल के शीर्ष मंच से गायब हो जाएगा। अल नासर ने पांच बार के बैलन डिओर विजेता रोनाल्डो की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है जिसमें वह टीम की जर्सी पकड़े हुए हैं। रोनाल्डो ने इससे पहले इस क्लब के साथ जून 2025 तक करार किया।
History in the making. This is a signing that will not only inspire our club to achieve even greater success but inspire our league, our nation and future generations, boys and girls to be the best version of themselves. Welcome @Cristiano to your new home @AlNassrFC pic.twitter.com/oan7nu8NWC
— AlNassr FC (@AlNassrFC_EN) December 30, 2022
क्लब ने कहा, इस करार से न सिर्फ क्लब को अच्छी सफलताएं हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि इससे हमारी लीग, हमारे देश और भविष्य की पीढ़ियों को भी सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा मिलेगी। इस 37 वर्षीय फुटबॉल स्टार का यह करियर का अंतिम करार हो सकता है जिसके लिए उन्हें मोटी धनराशि मिलेगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुर्तगाल का यह स्टार इस करार से प्रतिवर्ष 200 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकता है जिससे वह फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक भुगतान पाने वाला खिलाड़ी बन जाएगा।
रोनाल्डो ने एक बयान में कहा कि वह एक अलग देश में नई फुटबॉल लीग का अनुभव हासिल करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यूरोपीय फुटबॉल में वह सब हासिल किया जो मैं कर सकता था और मुझे लगता है कि एशिया में अपना अनुभव साझा करने का यह सही समय है। रोनाल्डो के लिए कतर में खेला गया विश्व कप निराशाजनक रहा था जहां उन्हें नॉकआउट दौर के मैचों में शुरूआती एकादश में शामिल नहीं किया गया था। पुर्तगाल की क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के हाथों हार के बाद वह रोते हुए मैदान से बाहर निकले थे। रोनाल्डो इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियाल मैड्रिड जैसे चोटी के फुटबॉल क्लबों की तरफ से खेलते रहे हैं जिनके साथ उन्होंने चैंपियंस लीग के खिताब भी जीते।
ये भी पढ़ें : ICC Awards 2022 के लिए Nominees की लिस्ट जारी, दौड़ में स्मृति मंधाना अकेली भारतीय, देखें पूरी लिस्ट
