प्रयागराज: पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
प्रयागराज, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत कल से ख़राब है। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें प्रयागराज के लोकसेवा आयोग चौराहा स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में रखा गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अभी हालत स्थिर है।
पंडित त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी के मुताबिक, शुक्रवार से उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। पारिवारिक डॉक्टर को घर पर ही बुलाकर दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। उन्हें सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया है।
