अयोध्या : गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म के साथ बच्चों का कराया अन्नप्रासन संस्कार

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्र बेगमगंज गढ़ैया-2 में नगर निगम की ओर से कराए जा रहे कायाकल्प पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चीफ इंजीनियर से खर्च और योजना को लेकर जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने चौकी हसनू कटरा का भी निरीक्षण कर आवश्यक चीजों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर 12 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म के साथ 13 बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार कराया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि पहले लोगों को सुविधाएं नहीं मिलती थीं लेकिन अब हर वर्ग के लोगों के लिए सुविधाएं सुलभ हैं। महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसका बड़ी संख्या में लोग लाभ भी ले रहे हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनाक्षी पांडेय ने कहा कि कोई भी महिला या बच्चा कुपोषित न रहे इसके लिए सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राम आशीष निषाद, महानगर संघ के मीडिया प्रभारी दीप सहाय, आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकत्री किरन श्रीवास्तव, मुख्य सेविका ममता व यमुना देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं मिल रहा खाद्यान्न, प्रदर्शन

संबंधित समाचार