Fatehpur Crime : दो सगे भाइयों का विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, उपचार के दौरान एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fatehpur Crime फतेहपुर में मारपीट में घायल की उपचार के दौरान मौत।

Fatehpur Crime फतेहपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur Crime रास्ते के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शुक्रवार की शाम जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों में शनिवार को एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

राधा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दलीपुर में इंद्रजीत व छोटेलाल लोधी दोनों आपस में सगे भाई हैं। दोनों के बीच में रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद का निस्तारण करने को लेकर गांव के ग्रामीणों ने पंचायत भी की थी और थाने में भी इसकी शिकायतें पहुंची थी।

लेकिन दोनों पक्षों के बीच आपस सामंजस्य नहीं बन पाया था। शुक्रवार की शाम इंद्रजीत उसके भाई छोटेलाल लोधी के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। जिससे दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें मनोज लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका सदर अस्पताल में उपचार चल रहा था।

शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी सदर वीर सिंह ने मौके पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

संबंधित समाचार