पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट समाज को अपनी सेवा को लेकर याद रखे जाएंगेः PM Modi

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि वह समाज को अपनी सेवा के लिए याद रखे जाएंगे। बेनेडिक्ट 600 वर्षों में पोप के पद से इस्तीफा देने वाले प्रथम कैथोलिक धर्मगुरु थे। उनका शनिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

ये भी पढ़ें- मोदी से मिले बघेल, छत्तीसगढ़ से जुड़े कई मुद्दों पर की चर्चा 

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें के निधन से दुखी हूं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन चर्च और प्रभु यीशु की शिक्षाओं के लिए समर्पित कर दिया। वह समाज को अपनी सेवा के लिए याद रखे जाएंगे। मेरी संवेदना दुनियाभर के उन लाखों लोगों के साथ है जो उनके निधन से शोकाकुल हैं।

ये भी पढ़ें- इस वर्ष 93 मुठभेड़ों में 42 विदेशियों सहित 172 आतंकवादी ढेर: ADGP

modi345

संबंधित समाचार