शाहजहांपुर: सपाइयों ने मनाई राजनारायण की पुण्यतिथि, भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सपा कार्यालय पर समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने राजनारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने समाजवादी चिंतक राजनारायण के व्यक्तित्व और समाजहित में किए गए उनके कार्यों का स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, रणंजय सिंह यादव, संजीव वर्मा, अतिउल्ला सिद्दीकी, हफीज अंसारी, गुफरान खां, तैयब खां, संतोष कुमार पाल, श्यामजी शुक्ला, रफत खान, राम निवास यादव, रवि प्रकाश पांडेय, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार