बरेली: ड्रेस कोड में नहीं मिला स्टाफ तो होगी कार्रवाई, 9 को आएगी टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में इन दिनों लगातार बैठक कर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में अधिकारी और कर्मचारी जुटे हैं। 9 जनवरी को शासन से नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड ( एनक्यूएएस) की टीम मानकों के आधार पर जिला महिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लेगी।

वहीं इसके आधार पर ही शासन स्तर पर अस्पताल को ग्रेडिंग दी जाएगी। हालांकि, बीते वर्ष अस्पताल एनक्यूएस के मानकों पर खरा उतर चुका है। प्रदेश के टॉप टेन अस्पतालों की सूची में शामिल भी है। अस्पताल की रैंकिंग सुधारने को सीएमएस डा. अलका शर्मा ने शनिवार को बैठक कर स्टाफ को यूनिफार्म में आने, समय से उपस्थिति समेत सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें- बरेली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की फोड़ी आंख, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार