बरेली: दबंगों ने की फायरिंग, दो पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में डेलापीर चंद्रमणि बुद्धविहार कॉलोनी निवासी मयंक ने बताया कि उनकी कॉलोनी निवासी सुरेश गंगवार रंजिश मानते हैं। 29 दिसंबर को वह खाना खाकर टहल रहे थे। तभी सुरेश और राजेन्द्रनगर थाना प्रेमनगर निवासी राजेश उनके पास आए और गाली गलौज करने लगे। सुरेश के हाथ में दोनाली बंदूक और राजेश के हाथ में पिस्तौल थी।

मयंक ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेश को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि राजेश भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने सुरेश व राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जालसाजों ने दूसरे के प्लॉट का कर दिया बैनामा, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार