New Year 2023: नए साल के जश्न में डूबा देश, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को नववर्ष की दीं शुभकामनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, “वर्ष 2023 सभी के लिए शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिले।”
Have a great 2023! May it be filled with hope, happiness and lots of success. May everyone be blessed with wonderful health.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2023
राष्ट्रपति मुर्मू ने बधाई संदेश में कहा कि नए साल की सुबह, नई ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में नई खुशियां, लक्ष्य, प्रेरणा और बड़ी उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें। नए साल के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
Happy New Year to all! Greetings and best wishes to all fellow citizens and Indians living abroad. May the Year 2023 bring new inspirations, goals and achievements in our lives. Let us resolve to rededicate ourselves to the unity, integrity and inclusive development of the nation
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 1, 2023
उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2023 में अपने गौरवशाली राष्ट्र और लोगों की प्रगति व समृद्धि की कामना करती हैं।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को PM पद के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाने से कोई दिक्कत नहीं: नीतीश कुमार
