ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन करेंगे, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी समापन
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सरकार द्वारा आयोजित होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। समिट का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक डिफेंस एक्सपो स्थल, वृंदावन योजना में होगा। वहीं समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी। वहीं, 11 फरवरी को समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। यह जानकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने दी।
गंगवार ने बताया कि समिट में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि आएंगे। तीन दिन के इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। मेहमानों के स्वागत और विभिन्न गतिविधियां जैसे रेस्त्रां, स्पा, कॉन्फ्रेंस रूम आदि भी तैयार किए जाएंगे। शहर में जिन होटलों में मेहमान रहेंगे, वहां हेल्प डेस्क तैयार कराए जा रहे हैं। अवध शिल्पग्राम में आयोजन से जुड़ी प्रदर्शनी, हुनर हाट और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-New Year 2023: जनता दर्शन से सीएम योगी ने की नए साल की शुरुआत, सुनी लोगों की फरियाद
