Jalaun Accident : कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में तीन किसानों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Jalaun Accident जालौन में हादसे में तीन किसानों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Jalaun Accident जालौन के कुआंखेड़ा ग्राम में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंती में पलटने से तीन किसानों की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जालौन, अमृत विचार। Jalaun Accident जिले में कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है। कुआंखेड़ा ग्राम के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंती में पलटने से तीन किसानों की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कदौरा थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा निवासी  तीन किसान भूरे पाल 50, प्रताप सिंह  55, लोकेंद्र 48 और मनोज कुशवाहा हरी मटर बेचने के लिए अपने गांव से ट्रैक्टर ट्राली लेकर जोल्हूपुर गए थे।

शनिवार देर रात सभी मटर बेचकर ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात दो बजे के करीब घने कोहरे कारण गांव से कुछ दूसरी पर पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में गिर गया। जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर भूरे पाल, प्रताप और लोकेंद्र की मौत हो गई। जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी उमाकांत ओझा का कहना है कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार