बहराइच: रेस्क्यू अभियान चलाकर वन विभाग की टीम ने बचाई चील की जान, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। शहर के झिंगहा घाट स्थित पेड़ पर चाइनीज मांझे में एक चील फंस गया था। दो दिन से वह जिंदगी मौत से जूझ रहा था। रविवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया। इसके बाद इलाज शुरू कराया।

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के झिंगहाघाट के निकट चाइनीज मांझा पेड़ में फैला हुआ था। दो दिन पूर्व एक चील चाइनीज मांझे में फंस गया। इसके बाद वह घायल हो गया। पेड़ पर काफी ऊंचाई पर होने के चलते आम लोग उसे नीचे उतारने की जहमत नहीं कर पा रहे थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि वन दरोगा अमित कुमार की अगुवाई में टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने कड़ी मेहनत कर बाज को नीचे उतारा। इसके बाद उसे रेंज कार्यालय लाया। यहां पर वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सक से इलाज शुरू कराया। उन्होंने बताया कि ठंड के चलते पेड़ पर चील काफी परेशान दिखा।

यह भी पढ़ें:-भारतीय कैदियों को रिहा करे पाकिस्तान: भारत

संबंधित समाचार