CBSE Bord Exam 2023: लखनऊ में 32 केंद्रों पर 26 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं 2023 की परीक्षाओं का ऐलान हो चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजधानी लखनऊ में भी परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं के लिए 32 केंद्र निर्धारित किए गए। इस बार अधिकांश केंद्रीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रहेगी। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 3 केंद्र कम है, बता दें पिछले साल 35 केंद्र बनाए गए थे। 

इस बार परीक्षा में करीब 26 हजार 870 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केन्द्रो पर छात्रों व शिक्षकों को कोविड प्रोटोकॉल का नियम पालन करना होगा। इस बार 12वीं कक्षा की डेट शीट में 04 अप्रैल, 2023 को पड़ने वाली परीक्षाओं को 27 मार्च, 2023 को स्थानांतरित कर दिया गया है। ध्‍यान रहे कि 10वीं की डेटशीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कक्षा 10वीं की माध्यमिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी।

ये भी पढ़ें -Happy New Year: स्वैग से स्वागत, दुनिया भर में लोगों ने आतिशबाजी और जश्न मनाकर किया नववर्ष का Welcome

संबंधित समाचार