आज का राशिफल। 02 जनवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। घर के बजट को बनाकर चलें। कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन की कलह दूर होगी।

वृष

आज बातचीत के द्वारा समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपके आइडियाज़ लोगों को परेशान कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति थोड़े उदासीन हो सकते हैं। आपको लोगों की सलाह पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए।

मिथुन

आज अपने लक्ष्यों को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। संपत्ति को बेंचने के प्रयास सफल होंगे। काम संबंधित बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। सभी कार्य सही समय पर पूरे कर लेंगे। परोपकार की भावना आपके मन में प्रबल रहेगी।

कर्क

आज उच्च अधिकारी आपको बहुत ही शानदार परिणाम देंगे। मांगलिक कार्यों को लेकर शॉपिंग कर सकते हैं। छात्रों को करियर में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध को विवाह में बदलेंगे। नए कारोबार को लेकर उत्साह में रहेंगे।

सिंह

आज बौद्धिक और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी से आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। पैसे के लंबे निवेश से बचें।

कन्या

आज पुराने झंझटों से आपको परेशानी होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। दूसरों पर किसी भी तरह का दबाव न डालें। माता-पिता आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे। अहंकारी व्यक्तियों से आपको बात नहीं करनी चाहिए।

तुला

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मकता का एहसास होगा। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापार में नई साझेदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको सहयोगियों से संबंध अच्छे रखने चाहिए। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। भाई-बंधुओं के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लेखन और चिंतन मनन में समय व्यतीत करेंगे। अपने मन को शांत रखें।

धनु

आज ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। मन में क्रिएटिव आइडियाज़ आएंगे। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। परिजन आपकी आदतों से खुश रहेंगे। शेयर मार्केट से आपको लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

मकर

आज आपके अधिकतर काम थोड़े धीमी गति से होंगे। किसी की भी झूठी प्रशंसा न करें। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ

आज व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। समस्या की जड़ को आसानी से पहचान पाएंगे। आपके सामाजिक स्तर में सुधार होगा। नई तकनीक को लेकर विचार करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

मीन

आज आपके मन में किसी कारणवश रोष उत्पन्न हो सकता है। परिजन आपकी आदतों से परेशान होंगे। रोजना आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिए। मन में परोपकार की भावना रहेगी। ऑफिस में अप्रत्याशित काम हो सकते हैं।